Posts

पीएम नरेंद्र मोदी आज मेघालय और त्रिपुरा की यात्रा पर

Image
  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह मेघालय की राजधानी शिलांग पहुंचे और यहां उत्तर-पूर्व परिषद की 50वीं वर्षगांठ पर स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। पीएम मोदी यहां पारंपरिक वेशभूषा में दिखे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि खेलों को लेकर केंद्र सरकार आज नई सोच के साथ आगे बढ़ रही है। इसका लाभ पूर्वोत्तर के युवाओं को मिला है। देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पूर्वोत्तर में है। प्रधानमंत्री ने कहा, फुटबॉल में अगर कोई खिलाड़ी खेल भावना से नहीं खेलता तो उसे रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया जाता है। ऐसे ही पिछले 8 वर्षों में हमने पूर्वोत्तर के विकास के रास्ते में अनेक रुकावटों को रेड कार्ड दिखा दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी से सिर्फ बातचीत, संवाद ही बेहतर नहीं होता। बल्कि इससे टूरिज्म से लेकर टेक्नॉलॉजी तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, हर क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ती हैं, अवसर बढ़ते हैं।

तीन दिवसीय स्काउट शिविर का समापन ।

Image
  संवाददाता  Sunil  Krishan  Tripathi  ,  लखनऊ। राजकीय  जुबली  इंटर  कॉलेज  में  तीन  दिवसीय  स्काउट  शिविर  संपन्न  हुआ । इस  शिविर  में  कक्षा 6,7, एवं 8  तक  के  लगभग  80 स्काउट  छात्रों  ने  भाग  लिया ।  शिविर  में  स्काउट  में  प्राथमिक  चिकित्सा,  गाँठ  व  बंधन, बी  पी  सिक्स  ड्रिल  एवं  मीनार  इत्यादि  का  प्रशिक्षण  भी  दिया  गया । इस  शिविर  में  जिला  मुख्यायुक्त डॉ  मुकेश  कुमार  सिंह,  जिला  संगठन  आयुक्त  विजय  प्रसाद  शर्मा, विद्यालय  के  प्रधानाचार्य  धीरेंद्र  मिश्रा, स्काउट  प्रभारी  नियामत  उल्ला  खान, सह  प्रशिक्षक  शंकरानंद,  प्रतिभा  रानी  एवं  रोवर  क्षितिज  त्रिपाठी  का विशेष  योगदान  रहा ।

टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार , 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड ?

Image
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के सरगना जकी-उर-रहमान लखवी को टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान के पंजाब में आतंकवादियों को आर्थिक मदद पहुंचाने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया है।  हालांकि, उसकी गिरफ्तारी का मुंबई हमले से कोई संबंध नहीं है। पाकिस्तान के पंजाब आतंक निरोधी विभाग के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि लखवी को लाहौर से गिरफ्तार किया गया है। लखवी को साल 2008 में मुंबई हमलों के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवादी करार दिया था।

नेहरू युवा केंद्र लखनऊ के स्वयंसेवकों के साथ की गई दोस्ती

Image
Sunil Krishn Tripathi दिनांक 21.11.2020 को चाइल्ड लाइन लखनऊ द्वारा दोस्ती सप्ताह के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र लखनऊ के कार्यालय में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के साथ बैठक कर युवाओं से दोस्ती की | बैठक नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा समन्वयक पुष्पा सिंह की अध्यक्षता में की गई | सर्वप्रथम चाइल्ड लाइन टीम द्वारा सभी को दोस्ती टैग लगाया गया | नवीन मिश्रा  ने 1098 के बारे में विस्तार पूर्वक बताया, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे बाल शोषण के प्रति सभी स्वयंसेवकों को जागरूक करते हुए बच्चों के साथ किसी भी प्रकार के शोषण होता दिखे तो उसकी सूचना 1098 पर अवश्य दें जिससे उस बच्चे की मदद तत्काल की जा सके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो के व्यक्तियों को बच्चों के शोषण के प्रति जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवकों से अपील भी की | काउंसलर कृष्णा शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे बाल विवाह के केसों पर चर्चा करते हुए युवाओं को जागरूक किया किसी भी बच्चे का विवाह हो रहा हो उसकी सूचना चाइल्डलाइन को 1098  पर फोन कर दें क्योंकि बाल विवाह होने से उन बच्चों को बहुत ही समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिससे उन

कोविड-19 के दृष्टिगत सोशल/फिजिकल डिस्टेंसिंग के पालन हेतु औसतन लगभग 300 छात्र प्रति केन्द्र के अनुसार 552 केन्द्रों पर परीक्षा 26 मार्च, 2020 से प्रस्तावित थी।-कहा प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 सतीश चन्द्र द्विवेदी ने

प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 सतीश चन्द्र द्विवेदी ने बताया कि डी0एल0एड0 प्रशिक्षण-2018 तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा हेतु अर्ह प्रशिक्षुओं जिनकी कुल संख्या 1,65,552 है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दृष्टिगत सोशल/फिजिकल डिस्टेंसिंग के पालन हेतु औसतन लगभग 300 छात्र प्रति केन्द्र के अनुसार 552 केन्द्रों पर परीक्षा 26 मार्च, 2020 से प्रस्तावित थी। उन्होंने बताया कि देश में व्याप्त कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुये परीक्षा कराया जाना सम्भव नहीं हो सका, जिसके कारण प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर में समस्त विषयों में उत्तीर्ण छात्रों के औसत अंक के समान अंक प्रदान करते हुए, उनको तृतीय सेमेस्टर में कक्षोन्नति (प्रमोट) किया जाएगा तथा तृतीय सेमेस्टर में कक्षोन्नति प्राप्त प्रशिक्षुओं की चतुर्थ सेमेस्टर की प्रस्तावित परीक्षा माह अक्टूबर, 2020 में कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं सोशल डिस्टेन्सिंग तथा अन्य प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए किया जाएगा।  डाॅ0 द्विवेदी ने यह भी बताया कि डी0एल0एड0 प्रशिक्षण-2019 प्रथम सेमेस्टर एवं द्वितीय स

बाढ़ या अन्य आपदा के संबंध में कोई भी समस्या होने पर जनपदीय आपदा नियंत्रण केन्द्र या राज्य स्तरीय कंट्रोल हेल्प लाइन पर फोन कर सम्पर्क करें -कहा राहत आयुक्त श्री संजय गोयल ने

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त श्री संजय गोयल ने बाढ़ की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबंध सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि अब तक राहत सामग्री के अन्तर्गत 1,88,501 खाद्यान्न किट व 3,55,321 मी0 तिरपाल का वितरण किया जा चुका है, 415 मेडिकल टीम लगायी गयी है। उन्होंने बताया कि बाढ की आपदा से निपटने के लिए प्रदेश में 384 बाढ़ शरणालय तथा 784 बाढ़ चैकी स्थापित की गयी है। वर्तमान में प्रदेश के 10 जनपद (अम्बेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़, बाराबंकी, फर्रूखाबाद, लखीमपुरखीरी, कुशीनगर, मऊ, संतकबीर नगर, तथा सीतापुर) के 146 गांवों बाढ़ से प्रभावित है। 73 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है। वर्तमान मंे प्रदेश की समस्त नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही है। प्रदेश में 560 पशु शिविर स्थापित किये गये है तथा 7,63,821 पशुओं का टीकाकरण भी किया गया हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 4,807 कंुतल भूसा वितरित किया गया है। आपदा से निपटने के लिए जनपद एवं राज्य स्तर पर आपदा नियंत्रण केन्द्र की स्थापना की गयी है। उन्होंने कहा कि किसी को भी बाढ़ या अन्य आपदा के संबंध में कोई भी समस्या होती है

पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम स्वर्गीय एसआरएस यादव तथा स्वर्गीय जमुना प्रसाद बोस के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

आज राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य तथा कार्यालय प्रभारी श्री एसआरएस यादव एवं पूर्व मंत्री व प्रखर समाजवादी नेता श्री जमुना प्रसाद बोस को श्रद्धासुमन अर्पित किए।      समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम स्वर्गीय एसआरएस यादव तथा स्वर्गीय जमुना प्रसाद बोस के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा श्री यादव एवं श्री बोस के निधन से पार्टी और समाजवादी आंदोलन को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी यह निजी क्षति भी है। प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने भी तत्पश्चात अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।      दिवंगत समाजवादी नेताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए आज बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। विभिन्न जनपदों आगरा, एटा, मऊ, संतकबीरनगर, हरदोई, प्रयागराज, देवरिया, गोण्डा, नोएडा, कानपुर, हापुड़, झांसी, औरैया (बिधूना), से आकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने क